मूलर्स टैंक के समीप राित्र आठ बजे हुई घटना, गोड्डा में वार्ड पार्षद की हत्या देवघर के जवान पर आरोप

Updated:
विज्ञापन

गोड्डा: गोड्डा में सोमवार की शाम करीब आठ बजे वार्ड-11 के वार्ड पार्षद रितेश मंडल की तलवार से काटकर हत्या कर दी गयी. रितेश के भांजा शुभम आनंद व दोस्त आरिफ को भी तलवार से वार कर जख्मी कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने इन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डीके चौधरी […]

विज्ञापन
गोड्डा: गोड्डा में सोमवार की शाम करीब आठ बजे वार्ड-11 के वार्ड पार्षद रितेश मंडल की तलवार से काटकर हत्या कर दी गयी. रितेश के भांजा शुभम आनंद व दोस्त आरिफ को भी तलवार से वार कर जख्मी कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने इन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डीके चौधरी ने रितेश को मृत घोषित कर दिया. नगर थाना की पुलिस के समक्ष आई विटनेस रहे भांजा व दोस्त ने चपरासी मुहल्ला निवासी निखिलजीत यादव व अखिलजीत यादव पर हत्या करने का आरोप लगाया है. हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें कई मुहल्लों में छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार वार्ड पार्षद रितेश कुमार चपरासी मोहल्ला स्थित अपने घर से बाइक पर सवार होकर मुलर्स टैंक की ओर जा रहा था. उसका भांजा शुभम आनंद एवं दोस्त आरिफ भी साथ था. मूलर्स टैंक के समीप शीतला स्थान के पास रितेश मंडल एवं चपरासी मोहल्ला निवासी दो भाइयों निखिलजीत यादव व अखिलजीत यादव के बीच कहा-सुनी शुरू हो गयी.

बात बढ़ती चली गयी और दोनों भाइयों ने दौड़कर अपने घर से तलवार लाया और रितेश पर चला दिया. तलवार की वार से बचने के लिए रितेश ने जैसे ही अपना हाथ ऊपर बढ़ाया कि हाथ कट कर जमीन पर गिर गया. सिर भी दो टुकड़े में बंट गया. बीच-बचाव कर रहे आरिफ एवं भांजा शुभम को भी तलवार के वार से घायल कर दिया गया.

एसडीपीओ ने किया कलमबद्ध
अस्पताल में ईलाजरत भांजा शुभम एवं आरीफ ने आईिवटनेस के रू प में पुरी घटना की जानकारी पुलिस को दिया. थाना प्रभारी अशोक गिरि ने कलमबद्ध किया. इस दौरान एसडीपीओ अभिषेक कुमार भी मौजूद थे.
देवघर पुलिस के जवान निखिलजीत पर हत्या का आरोप : सोमवार की संध्या वार्ड-11 के पार्षद की हत्या मामले की जांच करने अस्पताल पहुंचे एसपी ने वहीं से टीम गठित कर हत्यारोपितों की अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश दिये. टीम गठन कर पुलिस छापेमारी करने निकल गयी. टीम में अशोक गिरि के साथ-साथ एएसआई नवल सिंह, अशोक सिंह, विश्वनाथ उरांव, विमल शर्मा आदि ने छापेमारी की. हत्यारोपित कांड को अंजाम देने के बाद फरार हैं.
हत्यारोपित निखिलजीत पुलिस का जवान और अखिलजीत शिक्षक : हत्यारोपित निखिलजीत यादव देवघर में पुलिस जवान के पद पर कार्यरत बताया जाता है. यह भी बताया जाता है कि करीब दस माह से देवघर छोड़ कर गोड्डा में ही रह रहा है. वहीं अखिलजीत यादव के बारे में बताया जाता है कि गोड्डा के ही किसी स्कूल में सरकारी शिक्षक है.

आखिर क्यों हुई हत्या, कारण का अब तक पता नहीं: गोड्डा में हुई जघन्य हत्या के कारणों को लेकर लोग अस्पताल परिसर में एक दूसरे से जानकारी ले रहे हैं. अब तक पुलिस के समक्ष हत्या प्रकरण के कारणों की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है. हालांकि मोहल्ले के कुछ लोग दबी जुबां से इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि निखिलजीत और अखिलजीत लगातार कुछ दिनों से मोहल्ले में गाली-गलौज किया करता था. घटना के वक्त भी गाली गलौज करते देख वार्ड पार्षद रितेश ने निखिल को सलाह देते हुए ऐसा नहीं करने को कहा. इतनी सी बात पर निखिल ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया. घटना की जानकारी जैसे जैसे लोगों को मिल रही है. शहर के लोग अस्पताल में जुट रहे हैं. खास कर अस्पताल में सभी वार्ड पार्षद व नगर अध्यक्ष के साथ पदाधिकारी इस बात को लेकर आहत है. पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच घायलों का इलाज चल रहा है. अस्पताल के सन्नाटे को मृतक के परिवार व आस पास के महिलाओं के कंद्रन की आवाज को चीर रहा है.
दोषियों पर जल्द हो कार्रवाई
चुनाव का समय आ रहा है. गोड्डा में इस तरह की गुंडागर्दी कराने वाले जनप्रतिनिधियों का नाम जुबां पर है. जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो खून खराबा को बढ़ावा मिलेगा. पुलिस को फास्ट ट्रैक न्यायालय के माध्यम से अविलंब ऐसे हत्यारे को सजा मिलनी चाहिए.
– निशिकांत दुबे, सांसद गोड्डा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola