विक्षिप्त बेटे को कंधे पर ढो कर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे दिव्यांंग पिता, कोई मददगार इन्हें पेंशन दिलवा दे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सारवां: एक तरफ सरकार सभी विकलांगों को पेंशन उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं सारवां प्रखंड अंतर्गत रक्ति पंचायत के कानूडीह निवासी दिव्यांग पिता विष्णुदेव साह (56) पेंशन के लिए अपने विक्षिप्त पुत्र सुदामा कुमार साह (21) को सहारा देकर कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. सोमवार को प्रखंड के बरामदे पर दोनों […]
विज्ञापन
सारवां: एक तरफ सरकार सभी विकलांगों को पेंशन उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं सारवां प्रखंड अंतर्गत रक्ति पंचायत के कानूडीह निवासी दिव्यांग पिता विष्णुदेव साह (56) पेंशन के लिए अपने विक्षिप्त पुत्र सुदामा कुमार साह (21) को सहारा देकर कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं.
सोमवार को प्रखंड के बरामदे पर दोनों आने-जाने वाले लोगों से गुहार लगा रहे थे कि कोई उन्हें पेंशन दिला दे. विष्णुदेव ने बताया कि इसके पहले अनगिनत बार ब्लॉक का चक्कर लगा चुके हैं, पर कोई सुनता ही नहीं. कहा एक बार सारवां में उड़ान शिविर लगा था. उसमें उन लोगों ने जांच करायी थी.
उम्मीद जगी थी कि अब पेंशन मिलेगी, लेकिन न तो किसी ने जांच का कोई कागज दिलाया और न ही पेंशन मिली. कहा कि परिवार की हालत दयनीय है. पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है. इस संबंध में सीडीपीओ पूनम टोप्पो ने कहा अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन पत्र के साथ विकलांग प्रमाण पत्र, आधार नंबर, बैंक एकाउंट की छाया प्रति कार्यालय में दें, तब उन उन्हें पेंशन की स्वीकृति दिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










