मनरेगा व 14वें वित्त आयोग की योजनाओं में मिली गड़बड़ी, रोजगार सेवक पर लगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

देवीपुर: प्रखंड की राजपुरा, धौबाना, मानपुर व महुआटांड़ पंचायतों व देवघर प्रखंड के मसनजोरा व ग्वाल बदिया पंचायतों के सभी गांवों का रांची से आयी टीम ने सामाजिक अंकेक्षण किया. रांची से आयी सोशल आॅडिट की टीम टीम ने छह से 12 नवंबर तक वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में चल रहे मनरेगा व 14 […]

विज्ञापन
देवीपुर: प्रखंड की राजपुरा, धौबाना, मानपुर व महुआटांड़ पंचायतों व देवघर प्रखंड के मसनजोरा व ग्वाल बदिया पंचायतों के सभी गांवों का रांची से आयी टीम ने सामाजिक अंकेक्षण किया. रांची से आयी सोशल आॅडिट की टीम टीम ने छह से 12 नवंबर तक वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में चल रहे मनरेगा व 14 वें वित्त आयोग की योजनाओं की सघन जांच की.

जांच के बाद पायी गयी खामियों को लेकर सभी छह पंचायतों में जन सुनवाई का आयोजन पंचायत स्तर पर किया गया. समीक्षा के क्रम मेें अभिलेख व कागजातों में त्रुटि पायी गयी. योजना स्थल पर शिलापट्ट नहीं पाने की शिकायत मिली. रोजगार सेवक पर आंशिक जुर्माना किया गया. ज्यूरी में सिंहेश्वर सिंह, जीवलाल दास, आरती देवी, विनोद कुशवाहा, मालती देवी आदि शामिल थे.

मौके पर मुखिया किरण किस्कू, मुन्नी सोरेन, कनीय अभियंता, अजय कुमार, दीप शिखा, पंचायत सचिव सौरभ कुमार, कुमार गौरव, जन सेवक विनोद कुमार, प्रभारी बीपीओ विवेक कुमार आदि मौजूद थे. सोशल ऑडिट टीम में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन बैजनाथ वर्मा, ब्लाॅक रिसोर्स पर्सन मनोज कुमार मंडल, बीआरपी घनश्याम कुमार, वीआरपी उपेंद्र दास, संजीव कुमार किस्कू, जवाहर प्रसाद सिन्हा, अंजू कुमारी, ललिता सोरेन, जगन्नाथ मरांडी, मुकेंद्र कुमार व काजल मित्रा शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola