एक बार में तीन तलाक देना है हराम : रब्बानी

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: प्रखंड के गड़िया पंचायत में रविवार को जामा मस्जिद ढलाई के अवसर पर कांफ्रेंस का आयोजन मस्जिद निर्माण कमेटी के तत्वावधान में हुआ. कांफ्रेंस में यूपी, बंगाल व झारखंड के दर्जनों उलेमा इकराम ने हिस्सा लिया. कांफ्रेंस की अध्यक्षता मौलाना ताजुद्दीन ने की. कांफ्रेंस में यूपी से आये हजरत मौलाना गुलाम रब्बानी ने तकरीर […]

विज्ञापन

मधुपुर: प्रखंड के गड़िया पंचायत में रविवार को जामा मस्जिद ढलाई के अवसर पर कांफ्रेंस का आयोजन मस्जिद निर्माण कमेटी के तत्वावधान में हुआ. कांफ्रेंस में यूपी, बंगाल व झारखंड के दर्जनों उलेमा इकराम ने हिस्सा लिया. कांफ्रेंस की अध्यक्षता मौलाना ताजुद्दीन ने की. कांफ्रेंस में यूपी से आये हजरत मौलाना गुलाम रब्बानी ने तकरीर करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म में तीन तलाक एक बार में देना हराम है. इस्लाम नहीं कहता है कि बीवी को तलाक दो.

कहा कि बीवी से कोई गलती हो तो उसे माफ कर दो. कहा कि बीवी घर की बहार होती है. वह घर को एक सूत्र में बांध कर रखती है. एक तलाक से ज्यादा देना गुनाह है.

ओडिशा से आये मौलाना शहादत हुसैन ने कहा कि शिक्षा की कमी के कारण आज मुसलमान पिछड़े व बिखरे नजर आ रहे हैं. बेटा व बेटी में कोई भेद नहीं होना चाहिए. नबी-ए-करीम सल्लाहो अलैहे वसल्लम ने बेटी को काफी मुकाम दिया है. इस अवसर पर नातखा संजर कलकतवी, सावन मधुपुरी, नदीम रजा आदि ने नातिया कलाम पेश कर उपस्थित लोगो को नारे लगाने में मजबूर कर दिया. मौके पर हाफीज मनुवर, हाफीज सफीरउद्दीन, कमेटी के अध्यक्ष मो आजाद, सचिव मो फैयाज, नूर हसन, आबीद, फरीद, अबुल, मनीरउद्दीन, सलाउद्दीवीन, फजरूल रहमान, अब्दुल कादिर, महबूब, तबरेज, मनुवर अली, अजीम, आबु तालिब अंसारी, अजीम मधुपुरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola