33,600 का चेक तैयार, किसान को होगा भुगतान

Updated:
विज्ञापन

जांच में सही पायी गयी किसान की मांग देवघर : देवघर प्रखंड के चांदडीह गांव के किसान करीम अंसारी द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र में बेचे गये धान का पैसा सोमवार को मिले जायेगा. विभागीय जांच में करीम की मांग जायज पायी गयी. जांच रिपोर्ट को राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के टीम को भेज दिया गया […]

विज्ञापन

जांच में सही पायी गयी किसान की मांग

देवघर : देवघर प्रखंड के चांदडीह गांव के किसान करीम अंसारी द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र में बेचे गये धान का पैसा सोमवार को मिले जायेगा. विभागीय जांच में करीम की मांग जायज पायी गयी. जांच रिपोर्ट को राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के टीम को भेज दिया गया है. राज्य खाद्य निगम ने करीम अंसारी के नाम से बकाया कुल 21 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 33,600 रुपये का चेक तैयार कर लिया गया है.
33,600 का चेक तैयार…
एसएफसी के डीएम द्वारा चेक सोमवार को करीब के यूको बैंक खाते में भेज दिया जायेगा. दरअसल करीम को आठ माह बीत जाने के बाद भी 21 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 33,600 रुपये भुगतान नहीं मिला था. इसके बाद उन्होंने डीसी को आवेदन देकर आत्महत्या की अनुमति मांगी थी.
बैंक खाता नंबर गलत होने से वापस हो गयी थी राशि : इस मामले में डीएसओ के निर्देश पर शनिवार को बीसीओ मानिक सिंह व सुरेश सिंह ने सहकारिता कार्यालय में चांदडीह पैक्स अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी को पूरे दस्तावेज के साथ बुलाया. सभी दस्तावेजों की जांच के दौरान पाया गया कि पैक्स अध्यक्ष 23 अक्तूबर को डीसी को पत्र लिखकर करीम के 21 क्विंटल धान का भुगतान संबंधित सूचना भेजी थी व पैक्स से राइस मिल को भेजे गये धान का चालान भी दस्तावेज में पाया गया. लेकिन करीम ने जो बैंक खाता नंबर दिया था, इसमें दो अंक छूट गये थे. जिस वजह से भुगतान की राशि वापस हो गयी थी. पूरी रिपोर्ट से डीएसओ को अवगत कराये जाने के बाद एसएफसी डीएम से वार्ता कर चेक बनवाया गया.
किसान करीम की मांग जांच में जायज पायी गयी है. करीम का बैंक खाता नंबर गलत दिये जाने के कारण भुगतान की गयी राशि वापस आ गयी थी. अब बैंक खाता नंबर सुधार कर एसएफसी द्वारा चेक तैयार कर लिया गया है. सोमवार तक भुगतान हो जायेगा.
– प्रवीण कुमार प्रकाश, डीएसओ, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola