रंगदारी मांगने का अारोपित गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : नगर थाना कांड संख्या 706/2017 के नामजद आरोपित फाल्गुनी सिंह को पुलिस ने रंगदारी वसूली करते रंगेहाथ दबाेच लिया. उसे सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया. कोर्ट में रिमांड लॉयर द्वारा पूछताछ के बाद न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा भेज दिया गया. आरोपित पर रंगदारी मांगने की धारा 384 लगायी गयी है. यह […]
विज्ञापन
देवघर : नगर थाना कांड संख्या 706/2017 के नामजद आरोपित फाल्गुनी सिंह को पुलिस ने रंगदारी वसूली करते रंगेहाथ दबाेच लिया. उसे सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया.
कोर्ट में रिमांड लॉयर द्वारा पूछताछ के बाद न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा भेज दिया गया. आरोपित पर रंगदारी मांगने की धारा 384 लगायी गयी है. यह मामला नगर थाना के एएसआइ भोला प्रसाद यादव के बयान पर दर्ज हुआ है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोरियासा के पास मेन रोड में बैरियर लगा कर वाहनों से रंगदारी वसूली करने की सूचना पर पुलिस पहुंची व उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान दो अन्य आरोपित भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










