सभी प्रखंड मुख्यालयों में खुलेगा आकांक्षा कोचिंग

Updated:
विज्ञापन

देवघर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड की राज्यस्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार देवघर के 10 प्रखंड मुख्यालय के स्कूलों में एक-एक आकांक्षा कोचिंग सेंटर की शुरूआत की जायेगी. 30 नवंबर तक सभी चिह्नित प्रखंड मुख्यालय के स्कूलों में कक्षा नवम की पढ़ाई शुरू की जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पत्र […]

विज्ञापन

देवघर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड की राज्यस्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार देवघर के 10 प्रखंड मुख्यालय के स्कूलों में एक-एक आकांक्षा कोचिंग सेंटर की शुरूआत की जायेगी. 30 नवंबर तक सभी चिह्नित प्रखंड मुख्यालय के स्कूलों में कक्षा नवम की पढ़ाई शुरू की जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर आकांक्षा कोचिंग सेंटर संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है. आकांक्षा कोचिंग के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंड मुख्यालय के स्कूलों में दो कमरे की आवश्यकता है. कमरा सहित अन्य संसाधन निर्देशानुसार अनुपालन कराना होगा.

कहां-कहां चलेगी कोचिंग
आरमित्रा प्लस टू विद्यालय देवघर
प्लस टू विद्यालय सारवां
प्लस टू विद्यालय मोहनपुरहाट
उच्च विद्यालय सोनारायठाढ़ी
उ प्लस टू विद्यालय केंदुआ देवीपुर
अंची देवी बालिका सर्राफ उवि मधुपुर
श्रीमती अनारकली प्लस टू विद्यालय पालोजोरी
प्लस टू विद्यालय बभनगामा, सारठ
उच्च विद्यालय मारगोमुंडा
रानी मंदाकिनी प्लस टू विद्यालय करौं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola