वाहन जांच अभियान का तीसरा दिन. रोज पकड़े जा रहे, फाइन भी दे रहे फिर भी लोग सुधरने को तैयार नहीं
देवघर: सड़क दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों खिलाफ पुलिस प्रशासन का जोरदार वाहन चेकिंग अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा. गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक, नगर भवन के समीप फव्वारा चौक, बैजनाथपुर चौक, रांगा मोड़ समेत अन्य स्थानों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की […]
इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चालकों, चार पहिया गाड़ी में बेल्ट नहीं लगाने वाले, बिना अधिकार के गाड़ी पर बोर्ड लगाकर चलने वाले व पुलिस मोनोग्राम की गाड़ियों के करीब चार सौ से अधिक वाहनों की चेकिंग कर सांकेतिक जुर्माना के रूप में करीब 45000 रुपये से अधिक की वसूली की गयी. इस अभियान में प्रभारी एसपी सह जैप-5 की कमांडेंट सुजाता कुमारी वीणापाणि सहित एसडीओ राम निवासी यादव, प्रशिक्षु आइएएस कर्ण सत्यार्थी, एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, प्रशिक्षु डीएसपी राजेंद्र प्रसाद, अनिता लकड़ा, नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, एसआइ कैलाश कुमार, संतोष कुमार पांडेय, एएसआइ प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.
दूर से ही पुलिस को देख कर चालक ने वाहन रोका और फरार हो गया. इसके बाद उक्त स्कॉर्पियो वाहन (बीआर 53 सी 0786) जब्त कर पीसीआर-3 की पुलिस नगर थाना ले गयी. उक्त स्कॉर्पियो पर लगे नेम प्लेट में बिहार सरकार शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) लखीसराय अंकित था. देर शाम में उक्त स्कॉर्पियो से रेस ड्राइविंग के लिए एमवी एक्ट की धारा 184 के तहत दो हजार रुपये का जुर्माना वसूली करने के बाद छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










