डायरिया का प्रकोप: खबर छपने के बाद जागा प्रशासन, मालोडीह गांव का लिया जायजा, गांव में पसरी गंदगी, दूषित पानी पीते हैं ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-दो स्थित मालोडीह गांव में डायरिया से दो बच्चों की मौत व दर्जन भर से अधिक लोगों के बीमार होने का समाचार प्रभात खबर में छापने के बाद प्रशासन की नींद टूटी. गुरुवार की सुबह देवघर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ जयवर्द्धन कुमार, वार्ड पार्षद कन्हैया दूबे सहित स्वास्थ्य विभाग की […]

विज्ञापन
जसीडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-दो स्थित मालोडीह गांव में डायरिया से दो बच्चों की मौत व दर्जन भर से अधिक लोगों के बीमार होने का समाचार प्रभात खबर में छापने के बाद प्रशासन की नींद टूटी. गुरुवार की सुबह देवघर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ जयवर्द्धन कुमार, वार्ड पार्षद कन्हैया दूबे सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि वे कुआं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. गांव में जगह-जगह कचरा फैला है. निगम इस पर आजतक ध्यान नहीं दिया है.
वर्षों पहले हुई थी गांव के एकमात्र कुआं की सफाई : ग्रामीणों ने बताया कि निगम क्षेत्र में रहने के बाद भी आजतक सफाई कर्मी इस गांव में नहीं आये आैर न ही निगम की सुविधा अबतक मिल पायी है. गांव में लगभग 40 घर है तथा करीब 250 की आबादी रहती है. इनके लिए सिर्फ एक कुआं व दो चापानल है. इसमें से एक ही चापानल चालू अवस्था में है. ग्रामीणों ने कहा कि विभाग व जनप्रतिनिधियों को कई बार जानकारी दी गयी, लेकिन अबतक चापानल नहीं लगवाया गया. गांव के ज्यादातर लोग कुआं का पानी पीने को मजबूर हैं.

इस कुआं की सफाई वर्षों पहले हुई थी. उनका कहना है कि कुआं का पानी दूषित होने के कारण गांव वालों को बीमारियों से जुझना पड़ता है. इसके अलावा गांव में घरों से गंदे पानी की निकासी के लिए अबतक नाला नहीं बनवाया जा सका है. इससे मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. ग्रामीणों ने बताया कि निगम की कई लोगों को शौचालय भी नहीं मिला है.

ग्रामीणों ने कहा
नगर निगम ने गांव में आजतक सफाई की व्यवस्था नहीं की. पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है. शौचालय भी सभी को नहीं मिला है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है.
रामू मंझी
गांव में साफ-सफाई नहीं होने के कारण डायरिया फैला है. खबर छापने के बाद आज साफ-सफाई के लिए पहुंचे है. गांव में नियमित सफाई हो.
बबीता देवी
गांव में डायरिया फैलने के बाद भी विभाग बेखबर था. बुधवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची, तब तक दो की मौत हो चुकी थी. पीने के पानी की व्यवस्था की जाये.
राजीव कुमार
गांव में गंदे पानी के निकासी के लिए नाला तक निगम ने नहीं बनवाया है. इससे गंदा पानी गड्ढे में जमा हो जाता है. इससे कई प्रकार की बीमारी फैल रही है.
चंचला देवी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola