राखजोर गांव में बमबारी, परमेश्वर की मौत, दो गंभीर, काटने गया था धान, गवां दी जान
चितरा: थाना क्षेत्र के राखजोर गांव में धान काटने को लेकर हुए विवाद में बमबारी हुई. कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से वार कर परमेश्वर मंडल (45), साधु मंडल (42) व दुर्गी देवी (42) को गंभीर रूप से आरोपितों ने घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों के सहयोग से चितरा थाना की पुलिस इन घायलों को […]
उसी दौरान रास्ते में ही परमेश्वर मंडल की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र रमेश मंडल के अनुसार वे लोग अपने हिस्से की खेत में धान काट रहे थे. उसी दौरान गांव के ही अशोक मंडल, उमेश मंडल, तारणहार मंडल, मुलायम मंडल, मिथुन मंडल व मंटू यादव करीब 40 लोगों के साथ कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और उनलोगों पर अचानक हमला बोल दिया. घटना में उसके पिता परमेश्वर सहित साधु मंडल व दुर्गी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पुलिस पहुंची, तब उनलोगों को इलाज के लिये एसपी माइंस चितरा अस्पताल ला रहे थे.
पिता की रास्ते में मौत हो गयी. अस्पताल पहुंचने पर डॉ आइडी चौधरी व सहयोगियों ने घायल साधु मंडल व दुर्गी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. डॉक्टर के अनुसार साधु के सिर में भी गंभीर चोट है. उधर पुलिस ने मृतक परमेश्वर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. मृतक के पुत्र का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों द्वारा बमबाजी भी की गयी है. समाचार लिखे जाने तक चितरा थाना की पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










