कार्रवाई: सीओ के निर्देश पर बाराकोला से, बालू लदा हाइवा जब्त

Updated:
विज्ञापन

सारवां: सीओ रविकिशोर राम के निर्देश पर एएसआइ आनंद कुमार सिंह के साथ पुलिस सशस्त्र बल ने प्रखंड क्षेत्र के बाराकोला गांव में अवैध रूप से बालू लोड करते एक ट्रक व एक हाइवा को पुलिस ने जब्त किया व चालक को गिरफ्तार किया. वहीं रात के अंधेरे का लाभ उठा कर बालू माफिया फरार […]

विज्ञापन

सारवां: सीओ रविकिशोर राम के निर्देश पर एएसआइ आनंद कुमार सिंह के साथ पुलिस सशस्त्र बल ने प्रखंड क्षेत्र के बाराकोला गांव में अवैध रूप से बालू लोड करते एक ट्रक व एक हाइवा को पुलिस ने जब्त किया व चालक को गिरफ्तार किया.

वहीं रात के अंधेरे का लाभ उठा कर बालू माफिया फरार होने में सफल रहा. इसकी जानकारी देते हुुए एएसआइ ने बताया कि बाराकोला गांव में अवैध रूप से डंप बालू उठाव की सूचना मिली थी. रात करीब एक बजे बाराकोला गांव के पास अवैध रूप से डंप बालू लोडेड ट्रक संख्या बीआर 50 जी 2668 एवं हाइवा संख्या बीआर 50 जी 3865 को जब्त किया गया एवं चालक को गिरफ्तार किया गया.

बाराकोला एवं आसपास के ग्रामीणों की ओर से पिछले तीन माह से उक्त जगह पर बालू डंप किये जाने एवं रात के अंधेरे में ट्रक व हाइवा पर लोड कर बिचौलियों द्वारा बाहर भेजने को लेकर आवाज उठायी जाती रही है, लेकिन बालू माफिया पर अंकुश नहीं लग पा रहा था. जिसमें स्थानीय कुछ अन्य रसूखदार शामिल हैं. सीओ ने बताया कि कार्रवाई के लिये जिला खनन पदाधिकारी को लिखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola