भोपाल पुलिस ने दो साइबर आरोपितों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : मध्य प्रदेश की भोपाल साइबर सेल की पुलिस टीम ने लेड़वा में छापेमारी कर दो साइबर अपराध के आरोपितों को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि दोनों आरोपितों ने भोपाल में अलग-अलग लोगों को फोन कर एटीएम का पिन नंबर हासिल कर उससे पैसे की निकासी कर ली. अनुसंधान के क्रम में आरोपितों […]

विज्ञापन

मधुपुर : मध्य प्रदेश की भोपाल साइबर सेल की पुलिस टीम ने लेड़वा में छापेमारी कर दो साइबर अपराध के आरोपितों को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि दोनों आरोपितों ने भोपाल में अलग-अलग लोगों को फोन कर एटीएम का पिन नंबर हासिल कर उससे पैसे की निकासी कर ली. अनुसंधान के क्रम में आरोपितों की पहचान मधुपुर के लेड़वा निवासी के रूप में की गयी.

भोपाल पुलिस टीम मामले में नीतीश दास उर्फ सुजीत और सुनील दास को गिरफ्तार कर अपने साथ भोपाल ले गयी. वहीं एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के पुनसिया से साइबर अपराधी के संदेह में हिरासत में लिये गये व्यक्ति से मधुपुर पुलिस पूछताछ कर रही है.

एक दर्जन गांवो को पुलिस ने किया चिह्नित
मधुपुर क्षेत्र में साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब जोर-शोर से लग गयी है. इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि अत्यधिक प्रभावित एक दर्जन गांवों का चयन कर अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है. चिह्नित करने के बाद इन अपराधियों के खिलाफ अभियान चला कर गिरफ्तारी की जायेगी. साथ ही साइबर अपराध के द्वारा कमाया गयी अकूत संपत्ति की जब्ती के लिए ईडी को लिखा जायेगा. उन्होंने बताया कि पहले चरण में रूपाबाद, झिलुवा, माधोपुर, गौनेया, चरपा, लेड़वा, दारवे, बारा जैसे गांवों को चिह्नित कर पुलिस काम कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola