डेढ़ माह बाद भी नगर थाना क्षेत्र से भगायी गयी विवाहिता का पता नहीं
देवघर: देवीपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी शंकर रवानी की गायब पुत्री नीतू देवी को नगर पुलिस डेढ़ महीने में नहीं खोज सकी. अब तक पुलिस को नीतू का कोई सुराग नहीं मिला है. पुत्री के गायब करने की प्राथमिकी शंकर ने 23 सितंबर 2017 को नगर थाना में दर्ज करायी है. मामले में उसने […]
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर पुलिस ने आरोपित किशन को गिरफ्तार कर उसी वक्त कोर्ट में पेश कराया था. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित किशन को न्यायिक हिरासत में भेजा था. प्राथमिकी में जिक्र है कि नीतू की शादी किशन के साथ बाबा मंदिर में 14 महीने पूर्व हुई थी. शादी के बाद दामाद ने उसे कुछ दिनों तक ठीक से रखा. इसके बाद उसे गाली-गलौज कर मारपीट, प्रताड़ित करने लगे. बात-बात पर उसे मारपीट, प्रताड़ित किया जाता रहा. छह माह पूर्व भी बेटी को मारपीट कर दामाद ने घर से निकाल दिया था.
इधर 21 सितंबर को फिर नीतू को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. प्राथमिकी में ससुर ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को दामाद किशन ने ही गायब कराया है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 601/17 भादवि की धारा 341, 323, 498ए, 364 के तहत मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










