धर्मांतरण: पूनम को धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने का मामला, पुलिस की तीन टीमें कर रही छापेमारी, पवन का पता नहीं
सारठ: पवन उर्फ सोहेल को तलाशना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. पवन उर्फ सोहेल एवं उसके पिता व दोनों आरोपी बहनों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है. अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि शनिवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने जामताड़ा में पवन की एक […]
सारठ: पवन उर्फ सोहेल को तलाशना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. पवन उर्फ सोहेल एवं उसके पिता व दोनों आरोपी बहनों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है. अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि शनिवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने जामताड़ा में पवन की एक बहन आशा देवी से लम्बी पूछताछ की. आशा ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पूर्व पवन से बात हुई थी, उसके बाद कोई सम्पर्क नहीं हुआ है.
एसडीपीओ ने पूछताछ के बाद चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर पवन उर्फ सोहेल को हाजिर करो. वहीं दूसरी टीम ने पुलिस निरीक्षक राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में सारठ थाना के देवघरबाद गांव में छापेमारी कर पवन के चाचा कार्तिक साह, गणेश साह एवं संजय साह को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की, फिर छोड़ दिया. वहीं गिरफ्तारी के लिए बंगाल गयी एसआइटी की टीम ने पवन के कई रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की है, परंतु पवन का कोई अता-पता नहीं चला. बंगाल गयी टीम का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी एनडी राय ने इस बाबत कुछ भी बताने से इंकार किया. टीम ने बंगाल एवं देर रात धनबाद में भी छापेमारी की है, लेकिन सोहेल एंव उसकी दूसरी पत्नी जूही का कोई अता-पता नहीं चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










