धर्मांतरण: पूनम को धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने का मामला, पुलिस की तीन टीमें कर रही छापेमारी, पवन का पता नहीं

Updated:
विज्ञापन

सारठ: पवन उर्फ सोहेल को तलाशना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. पवन उर्फ सोहेल एवं उसके पिता व दोनों आरोपी बहनों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है. अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि शनिवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने जामताड़ा में पवन की एक […]

विज्ञापन

सारठ: पवन उर्फ सोहेल को तलाशना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. पवन उर्फ सोहेल एवं उसके पिता व दोनों आरोपी बहनों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है. अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि शनिवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने जामताड़ा में पवन की एक बहन आशा देवी से लम्बी पूछताछ की. आशा ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पूर्व पवन से बात हुई थी, उसके बाद कोई सम्पर्क नहीं हुआ है.

एसडीपीओ ने पूछताछ के बाद चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर पवन उर्फ सोहेल को हाजिर करो. वहीं दूसरी टीम ने पुलिस निरीक्षक राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में सारठ थाना के देवघरबाद गांव में छापेमारी कर पवन के चाचा कार्तिक साह, गणेश साह एवं संजय साह को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की, फिर छोड़ दिया. वहीं गिरफ्तारी के लिए बंगाल गयी एसआइटी की टीम ने पवन के कई रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की है, परंतु पवन का कोई अता-पता नहीं चला. बंगाल गयी टीम का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी एनडी राय ने इस बाबत कुछ भी बताने से इंकार किया. टीम ने बंगाल एवं देर रात धनबाद में भी छापेमारी की है, लेकिन सोहेल एंव उसकी दूसरी पत्नी जूही का कोई अता-पता नहीं चल रहा है.

पूनम को न्याय मिले, दोषी को सजा : मौलाना अली अशरफ : प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मौलाना अली अशरफ ने रविवार को पूनम के परिजनों से मिल कर कहा कि पूनम के साथ अन्याय हुआ है. पुलिस कड़ी कार्रवाई करे. पूनम को न्याय मिले और दोषियों को सजा दिलायी जाय.

जूही बेगम के पिता एवं गवाह रज्जाक से पुलिस ने की लंबी पूछताछ
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सोनारायठाढ़ी से हिरासत में लिये गये जूही बेगम के पिता इलायास मियां एवं रज्जाक से पुलिस ने रविवार को लंबी पूछताछ की है. मो रज्जाक ने पवन उर्फ सोहेल एवं जूही के बाबत कई जानकारी दी है. पुलिस रज्जाक द्वारा दी गयी जानकारी पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस प्रशासन पर भरोसा है : सचिन
देवघर जिला राइफल संघ के महासचिव सचिन चरण मिश्रा ने पूनम के परिजनों से मिलकर उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ने का अाश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि देवघर पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी. मालूम हो कि पूनम का पति धर्मांतरण के लिए दबाव डालकर प्रताड़ित कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola