मधुपुर के राजदाहा की घटना, मवेशी चराने गयी नाबालिग से दुष्कर्म, मारने का प्रयास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर: थाना क्षेत्र के राजदाहा स्थित जंगल में मवेशी चराने गयी 13 वर्षीय लड़की के साथ उसी गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद गला दबा कर जान से भी मारने का प्रयास किया गया. घटना के संबंध में पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुबह मवेशी […]
विज्ञापन
मधुपुर: थाना क्षेत्र के राजदाहा स्थित जंगल में मवेशी चराने गयी 13 वर्षीय लड़की के साथ उसी गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद गला दबा कर जान से भी मारने का प्रयास किया गया. घटना के संबंध में पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुबह मवेशी चराने गांव के ही जंगल के निकट गयी थी. इसी क्रम में दिनदहाड़े दिलशाद खान नामक युवक ने जबरन उसे पकड़ कर जंगल में दुष्कर्म किया और जान मारने की नीयत से गला दबाने लगा. उसे धमकी भी दी गयी. घटना की जानकारी लड़की ने घर आकर परिजनों को दी.
मामले में पुलिस ने तत्काल गांव में युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की लेकिन वह फरार बताया जाता है. पुलिस ने लड़की को चिकित्सीय जांच हेतु भेज दिया है. घटना को लेकर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दिलशाद को नामजद किया गया है.
पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी : एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी की. युवक फरार है. इस मामले में दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










