संकट: बारिश से धान में अंकुर फूटे, टूटी आस, दुखी किसानों ने प्रखंड पर किया प्रदर्शन
सारवां : अति वृष्टि से किसानों की धान की फसल में अंकुरण व गल कर बर्बाद हो होने से परेशान किसानों ने प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. वे तबाह हुई फसल के लिये मुआवजे की मांग कर रहे थे. मौके पर बीडीओ के नाम आवेदन सीओ को सौंपा. आवेदन में किसानों ने लिखा है कि […]
पुआल मवेशियों के खाने के लायक भी नहीं रहा. इस स्थिति में किसानों के समक्ष दोहरा संकट उत्पन्न हो गया. अब परिवार वाले क्या खायेंगे व मवेशियों को क्या खिलायेंगे. किसानों ने पिछले साल कराये गये बीमा की राशि का भुगतान करने, क्षति ग्रस्त फसल की जांच कर संबंधित पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग के साथ मवेशियों के बचाव के लिये चारा के इंतजाम की गुहार लगायी है. आवेदन में भीम महतो, रामेश्वर हाजरा, तारणी हाजरा, भागीरथ हाजरा, नेपाल हाजरा, दुलारी देवी, हलधर हाजरा, गुड़िया देवी, जगदीश महतो, संतोष झा, मर्ति देवी, इेदिरा महतो, पतिया देवी, अंबा देवी, देवंती देवी, संजय यादव, बालेश्वर महतो, ममता देवी, निशा देवी, सहदेव यादव, शंकर वर्मा, बालानंद शाही, गोपी यादव, चुन्नुलाल महतो, भोला वर्मा, श्रीकांत प्रसाद यादव, गोविंद महतो, बहादुर यादव, यशोदा देवी, अली हुसैन, भोला प्र वर्मा सहित विभिन्न अन्य पंचायत के 100 किसानों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










