अपराध: पहली पत्नी पर भी धर्मांतरण का बनाया था दबाव, धर्म बदल कर रचा ली दूसरी शादी
सारठ: सारठ थाना क्षेत्र की एक महिला पूनम देवी ने अपने पति फुलेश्वर साह के धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी कर लेने व उस पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की लिखित शिकायत थाने में की है. पूनम के दिये आवेदन के अनुसार उसकी शादी 18 जून 2006 हिंदू रीति-रिवाज के साथ सोनारायठाढ़ी […]
ससुराल से निकाले जाने पर वह अपने मायके सारठ आ गयी. सामाजिक प्रयास से 19 अक्तूबर को उसके पति ने मायके वालों को समझा-बुझा कर विदा करने को कहा. पति ने बताया कि उसने नीघा, बंगाल मे जमीन लेकर मकान बनाया है. वहीं ले जाकर रखेगा. पिता ने दूसरे दिन 20 अक्तूबर को पति के साथ विदा कर दिया. पति उसे लेकर नीघा थाना क्षेत्र के जमुड़िया, जिला वर्द्धमान, पश्चिम बंगाल ले गया. दो दिनों के बाद उसके पति ने मुस्लिम धर्म के बारे समझाना शुरू कर दिया. जब उसने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वे मुस्लिम धर्म स्वीकार कर चुके हैं. अपना नाम बदल कर पवन कुमार साह की जगह सोहेल खान रख लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










