पालोजोरी में झामुमो का जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

सारठ. नौ नवंबर को पालोजोरी में सारठ विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा. इस सम्मेलन को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को झामुमो के युवा नेता प्रशांत शेखर ने जनसंपर्क अभियान के तहत कई […]

विज्ञापन

सारठ. नौ नवंबर को पालोजोरी में सारठ विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा. इस सम्मेलन को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को झामुमो के युवा नेता प्रशांत शेखर ने जनसंपर्क अभियान के तहत कई गांवों का दौरा किया.

श्री शेखर ने सारठ क्षेत्र के सरपत्ता, कैराबांक, ढीबा, सिमरामोड़, बरदही, चोरमारा, अंबा, नचनिया, पथरड्डा, धनपलाशी, पथलजोर, करैहिया, छाताकुरुम, तेतरिया, समलापुर, बसाहाटांड़, गोवरशाला, बभनगामा सहित दर्जनों गांवों में ग्रामीणों से मिले, उनकी समस्या जानी और कार्यक्रम में आने को कहा. जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री शेखर के साथ मुन्ना, रूपेश, पंकज, चंदन, राम किशोर, मुरारी, नवीन, मिथुन, रोशन, संदीप सहित कई युवा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola