पानी का पाइप फटा, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी, विभाग बेखबर
देवघर : एक तरफ शहर के कई मुहल्लों में पेयजल की समस्या से लोग जुझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्र में पेयजलापूर्ति का पाइप फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है. इससे विभाग बेखबर हैं. नगर निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या हर दिन विकराल होती जा रही है. निगम हर […]
देवघर : एक तरफ शहर के कई मुहल्लों में पेयजल की समस्या से लोग जुझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्र में पेयजलापूर्ति का पाइप फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है. इससे विभाग बेखबर हैं. नगर निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या हर दिन विकराल होती जा रही है. निगम हर दिन लोगों को पानी देने में लगातार विफल हो रहा है. कई मुहल्लों में कभी तीन दिन तो कभी चार दिनों में पेयजलापूर्ति की जाती है. विभाग व नाला संवेदक की लापरवाही के कारण प्रोफेसर कॉलोनी से लेकर सीडी द्वारी लेन तक तीन से चार जगहों पर नाला निर्माण के दौरान पाइप लाइन फट गया है. इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










