बैद्यनाथधाम स्टेशन परिसर में रेलवे अोबीसी कर्मचारी संगठन की बैठक, कर्तव्य से संगठन मजबूत करने पर जोर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : बैद्यनाथधाम स्टेशन परिसर में रविवार को अोबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता आसनसोल मंडल रेल कर्मी संगठन के उपाध्यक्ष डीएन कामती ने की. बैठक में मंडल सचिव अखिलेश कुमार ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य के निर्वहन के साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया. साथ ही संगठन के भावी रणनीति […]
विज्ञापन
देवघर : बैद्यनाथधाम स्टेशन परिसर में रविवार को अोबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता आसनसोल मंडल रेल कर्मी संगठन के उपाध्यक्ष डीएन कामती ने की. बैठक में मंडल सचिव अखिलेश कुमार ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य के निर्वहन के साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया. साथ ही संगठन के भावी रणनीति पर चर्चा के लिए सहयोग की अपील की.
बैठक में शामिल संगठन के पदाधिकारी टीएन पंडित, पंकज कुमार, मो जमालुद्दीन अंसारी, चंद्रशेखर यादव, बुलंद अंसारी, शंकर शैलेश आदि ने अपने विचार रखे.
इस दौरान सात प्रमुख प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गयी. वहीं वरिष्ठ रेल कर्मी वशीरउद्दीन अंसारी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया. बैठक में जीतू मंडल, संतोष कुमार, नीतिश कुमार, प्रेम सागर कुमार, वीरेंद्र यादव, अमित कुमार, रवि कुमार आदि शामिल थे. यह जानकारी शाखा सचिव मो जलालुद्दीन अंसारी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










