दुर्भाग्य : कचरे से लोग परेशान, निगम मस्त सता रहा है डेंगू का डर
देवघर: चार दिन बाद दिवाली है. शहर में लोगों ने सफाई अभियान चला रखा है. रोज टनों कचरा शहर की सड़कों व मोहल्लों के कोने में फेंका जा रहा है. ऐसे में शहर को साफ रखने के लिए निगम को विशेष सफाई अभियान चलना चाहिए था, पर हालत यह है कि आम दिनों में होनेवाले […]
देवघर: चार दिन बाद दिवाली है. शहर में लोगों ने सफाई अभियान चला रखा है. रोज टनों कचरा शहर की सड़कों व मोहल्लों के कोने में फेंका जा रहा है. ऐसे में शहर को साफ रखने के लिए निगम को विशेष सफाई अभियान चलना चाहिए था, पर हालत यह है कि आम दिनों में होनेवाले नियमित सफाई का काम भी निगम अपने क्षेत्र के सभी वार्डों में नहीं कर पा रहा. ऊपर से कोढ़ में खाज यह कि शहर में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ा हुआ है. लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है.
उपायुक्त ने भी इस मामले को संज्ञान में ले निगम को आवश्यक निर्देश दिया है, पर फॉगिंग तो दूर निगम सामान्य सफाई अभियान भी सही तरीके से नहीं चला पा रहा. वहीं सदर अस्पताल में भी डेंगू को लेकर रविवार को भी संक्रमण वार्ड की व्यवस्था नहीं की गयी. डीसी के निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य महकमा डेंगू को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है. दुखद तो यह है कि निगम की ओर से सफाई का दावा जरूर की जा रहा है. दूसरी ओर जानकार कहते हैं कि अगर इसी तरह से हालात रहे तो डेंगू के मरीजों के साथ-साथ शहर की गंदगी से दमा के मरीज भी बढ़ेंगे. आम लोगों के अनुसार लक्ष्मी पूजा भी उन्हें गंदगी के बीच ही करनी पड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










