बिहार में शराबबंदी व झारखंड में कोटा निर्धारित होने का असर, अब जसीडीह से महुआ ले जा रहे बिहार के कारोबारी
जसीडीह: बिहार में शराबबंदी का असर झारखंड में देखा जा रहा है. पड़ोसी राज्य के सैकड़ों शराब व्यवसायी पहले जसीडीह से अवैध रूप से शराब ले जाते थे. झारखंड में शराब का कोटा लागू होने के बाद अब जसीडीह में महुआ की बिक्री काफी बढ़ गयी है. बीते तीन माह में जसीडीह बाजार समेत आसपास […]
जसीडीह से महुआ ले जाने के लिए बिहार के बड़हिया, बख्तियारपुर, क्यूल, झाझा, जमुई, गिद्धौर समेत कई अन्य जगहों से महिलाएं सुबह होते ही जसीडीह पहुंच जाती हैं. दुकान खुलते ही उनकी भीड़ लग जाती है. दोपहर करीब एक बजे तक भीड़ लगी रहती है. महिलाएं ट्रेन में आराम से महुआ लाद कर बिहार ले जाती हैं. इसे कोई रोकनेवाला भी नहीं होता है. जीआरपी इंस्पेक्टर इंदू भूषण कुमार ने कहा कि अवैध रूप से महुआ ले जाने की जानकारी मिली है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी. वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर अमिताभ रंजन ने बताया कि ट्रेन में महुआ नहीं ले जाने देते हैं. हो सकता है वे चोरी-छिपे वे महुआ ले जाते हो. इस पर नजर रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










