होटल में बैठकर नहीं पीने दी शराब, तो दिनदहाड़े काउंटर पर चलायी गोलियां

Updated:
विज्ञापन

देवघरः झारखंड के देवघर सिटी थानांतर्गत हरिकिशुन साह लेन स्थित होटल नारायण प्लाजा में युवकों को अड्डाबाजी नहीं करने दिया, तो उन्होंने काउंटर पर गोली चला दी. दिनदहाड़े हुई इस घटना में काउंटर पर मौजूद होटल के मैनेजर समेत अन्य कर्मी बाल-बाल बच गये. घटना के बाद तीनों युवक ने थाना में शिकायत नहीं देने […]

विज्ञापन

देवघरः झारखंड के देवघर सिटी थानांतर्गत हरिकिशुन साह लेन स्थित होटल नारायण प्लाजा में युवकों को अड्डाबाजी नहीं करने दिया, तो उन्होंने काउंटर पर गोली चला दी. दिनदहाड़े हुई इस घटना में काउंटर पर मौजूद होटल के मैनेजर समेत अन्य कर्मी बाल-बाल बच गये. घटना के बाद तीनों युवक ने थाना में शिकायत नहीं देने की धमकी देते हुए बाहर निकले. इसके बाद दोबारा एक राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गये. घटना के दौरान उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार सशस्त्र बलों व पीसीआर पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल से नाइन एमएम गोली का दो खोखा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस आरोपितों की छापेमारी में जुट गयी. आरोपियों में एक की पहचान वहीं सामने गली निवासी छोटू सिंह के रूप में की गयी है. छोटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है. हालांकि, इस घटना के बाद शुक्रवार की देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

होटल मैनेजर किशोर तिवारी ने पुलिस को बताया कि छोटू अपने साथियों के साथ पीने-खाने के लिए अड्डाबाजी करना चाह रहा था. इसी मामले में सुबह करीब 11:30 बजे साथियों के साथ आकर उसने बकझक की थी. उसी वक्त गोली मारने की धमकी दी थी. इस संबंध में उसने थाना में शिकायत दी व उसके अभिभावक को भी इसकी जानकारी दी. मामले की भनक लगने के बाद दोबारा दोपहर 1:30 बजे दो अज्ञात साथियों के साथ आकर उसने गोली चला दी. हालांकि घटना में किसी के जानमाल की क्षति नहीं हुई है.

इस मामले में देवघर के पुलिस अधीक्षक ए विजया लक्ष्मी का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है. स्थानीय पुलिस को इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola