श्यामगंज मौजा में जमीन रजिस्ट्री का मामला, पूर्व सब रजिस्ट्रार, सहायक समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी
देवघर: वर्ष 2008 में शहर के श्यामगंज मौजा में 6027 वर्गफीट जमीन रजिस्ट्री में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बिलासी निवासी अजीत बलियासे की पत्नी सुषमा बलियासे ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना कांड संख्या 632/17 में धारा 406 व 410 के तहत देवघर के तत्कालीन सब रजिस्ट्रार अजय कुमार हेम्ब्रम, […]
नगर थाना कांड संख्या 632/17 में धारा 406 व 410 के तहत देवघर के तत्कालीन सब रजिस्ट्रार अजय कुमार हेम्ब्रम, सहायक अर्जुन रविदास, डीड राइटर सीताराम पंडित, दिलीप कुमार(गुलजारबाग, पटना), कृष्णा चौधरी (आलमगंज, पटना), बमबम कुमार देव (कुशमाहा, जीडीह), शंभु शरण सिंह, अरविंद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह (तीनों रानी कोठी, विलियम्स टाउन) पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुषमा बलियासे ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह जमीन सेंट्रल बैंक कर्मचारी स्वावलंबी को-ऑपरेटिव सोसाइटी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










