16वें दिन भी अधिवक्ताओं ने एसडीओ का किया विरोध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर: एसडीओ कुंदन कुमार की अदालत का पिछले कई दिनों से बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं ने उनके तबादले पर खुशी व्यक्त की है. अधिवक्ताओं ने कहा कि तबादले के बाद भी सोमवार को एसडीओ ने न्यायालय का संचालन किया गया. इसका भी वे लोग विरोध करते है. अधिवक्ताओं ने कहा कि ये उनकी हठधर्मिता व […]
विज्ञापन
मधुपुर: एसडीओ कुंदन कुमार की अदालत का पिछले कई दिनों से बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं ने उनके तबादले पर खुशी व्यक्त की है. अधिवक्ताओं ने कहा कि तबादले के बाद भी सोमवार को एसडीओ ने न्यायालय का संचालन किया गया.
इसका भी वे लोग विरोध करते है. अधिवक्ताओं ने कहा कि ये उनकी हठधर्मिता व मनमानी है. अधिवक्ताओं ने कहा कि वे लोग उपायुक्त से मांग करते हैं कि ताबादले के बाद अभिलेख से छेड़छाड़ न हो.
बताते चलें कि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डोमन यादव पर एसडीओ द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए पिछले सोलह दिनों से अधिवक्ताओं ने उनके न्यायालय का बहिष्कार कर रखा था. आंदोलन कर रहे अधिवक्ता श्री कुमार की तबादले की मांग कर रहे थे. मौके पर जितेंद्र कुमार, धनजंय प्रसाद, विनय विद्यार्थी, राम विलास कुमार, नरेश यादव, कृष्ण कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










