दर्जनों महिला-पुरुष कांग्रेस में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के आवास पर रविवार को आयोजित एक समारोह में समला बहियार व जलैया गांव के दर्जनों महिला-पुरुष ने कांग्रेस में शामिल हुए. इस अवसर पर पूर्व सांसद ने सभी का माला पहना कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार सरकारी पैसे व सत्ता […]

विज्ञापन
मधुपुर: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के आवास पर रविवार को आयोजित एक समारोह में समला बहियार व जलैया गांव के दर्जनों महिला-पुरुष ने कांग्रेस में शामिल हुए. इस अवसर पर पूर्व सांसद ने सभी का माला पहना कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार सरकारी पैसे व सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है.

राज्य के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता का भरोसा खो चुके हैं. कहा कि रघुवर सरकार के एक हजार दिन यहां की जनता के लिए 14 साल जैसे भारी पड़ रहे हैं. कहा कि सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस जनता के बीच जा रही है.

कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट को रघुवर सरकार ने विपक्षी दलों के विरोध के आगे जिस तरह वापस लिया है, उसी तरह भूमि बिल को वापस लेना होगा. इस अवसर पर सकीना खातून, मो अख्तर, अशोक गुप्ता, रफीक मियां समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola