16 पदाधिकारियों को डीसी ने किया शो-कॉज
देवघर: मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में ऑनलाइन दर्ज कराये गये शिकायतों के निष्पादन में देवघर के अधिकांश पदाधिकारी गंभीरता नहीं दिखाते हैं. शायद यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जतायी है. शिकायतों के निष्पादन में देरी करने वाले 16 पदाधिकारियों से डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शो-कॉज पूछा है. जिन विभाग के पदाधिकारियों […]
जिन विभाग के पदाधिकारियों से शो-कॉज पूछा गया है, उसमें नगर निगम के सीइओ, डीएसओ, डीएसइ, डीइओ, डीएसडब्ल्यूओ, देवीपुर बीडीओ, मारगोमुंडा सीओ, देवघर सीओ, सानोरायठाढ़ी बीडीओ, सारठ सीओ, करौं सीओ, विद्युत विभाग के इइ समेत देवघर व मधुपुर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता के नाम शामिल हैं. डीसी द्वारा भेजे गये शो-कॉज में कहा गया है कि जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की समीक्षा प्रत्येक महीने के अंत में मुख्यमंत्री से सीधी बात होती है, प्राय: पदाधिकारियों द्वारा जनसंवाद को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. ई-मेल, एसएमएस व्हाट्सएप करने के बावजूद निष्पादन रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड नहीं किया जाता है.
संबंधित पदाधिकारी भी जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होते हैं. इससे स्पष्ट होता है कि जनसंवाद शिकायतों को पदाधिकारियों के स्तर से संवेदनशीला से नहीं लिया जाता है. कार्य की लापरवाही की वजह से देवघर जिला जनसंवाद में 20वें स्थान पर पहुंच गया है. डीसी ने 72 घंटे के अंदर शिकायतों का निष्पादन कर स्पष्टीकरण मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










