प्लस टू स्कूलाें में नामांकन में सीटों की बाध्यता खत्म
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : जिले के सरकारी प्लस टू स्कूलों में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए सीटों की बाध्यता को खत्म कर दी गयी है. स्कूलों में आवश्यकतानुसार छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जा सकता है. पूर्व में नामांकन के लिए एक यूनिट यानि 128 सीटों की बाध्यता निर्धारित की गयी थी. झारखंड अधिविद्य परिषद ने सीटों की […]
विज्ञापन
देवघर : जिले के सरकारी प्लस टू स्कूलों में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए सीटों की बाध्यता को खत्म कर दी गयी है. स्कूलों में आवश्यकतानुसार छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जा सकता है.
पूर्व में नामांकन के लिए एक यूनिट यानि 128 सीटों की बाध्यता निर्धारित की गयी थी. झारखंड अधिविद्य परिषद ने सीटों की बाध्यता को खत्म करते हुए अधिसूचना जारी की है. परिषद के सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिया है.
अंगीभूत, अल्पसंख्यक, डिग्री, संबद्ध, स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 16-18 के लिए कॉलेजों में जिन-जिन संकायों में जितनी सीटों की स्वीकृति दी गयी थी. उन सीटों संख्या को शैक्षणिक सत्र 17-19 के लिए यथावत रखने का निर्णय लिया गया है. शैक्षणिक सत्र 16-18 की सीटों के अनुसार ही कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 17-19 में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










