देवघर : चौथी सोमवारी पर पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु, मंदिर की सुरक्षा एटीएस के हवाले
देवघर : देवघर स्थित बाबा मंदिर में बम की अफवाह के बीच भी श्रद्धालुओं में उत्साह की कोई कमी नहीं दिखाई पड़ रही है. चौथी सोमवारी को करीब तीन लाख श्रद्धालु बाबा धाम पहुचे. वहीं रविवार की रात बाबा मंदिर परिसर के संस्कार भवन में बम मिलने की अफवाह पर प्रशासन चौकन्ना है .कांवरियों को […]
देवघर : देवघर स्थित बाबा मंदिर में बम की अफवाह के बीच भी श्रद्धालुओं में उत्साह की कोई कमी नहीं दिखाई पड़ रही है. चौथी सोमवारी को करीब तीन लाख श्रद्धालु बाबा धाम पहुचे. वहीं रविवार की रात बाबा मंदिर परिसर के संस्कार भवन में बम मिलने की अफवाह पर प्रशासन चौकन्ना है .कांवरियों को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर की जांच से गुजरना पड़ रहा है. गौरतलब है कि कल देर रात मंदिर बम की अफवाह फैली थी. इसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. रूट लाइनिंग में देर रात तक डॉग स्कावड एक्टिव रहा. 160 सीसीटीवी और चार ड्रोन कैमरे से मंदिर की निगरानी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










