अस्पताल से लेकर चले गये झाड़-फूंक कराने, सर्पदंश से कांवरिया की मौत
देवघर : सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में बुधवार को एक 23 वर्षीय कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक का नाम पंकज कुमार है. वह नालंदा(बिहार) जिलांतर्गत खुंड़ागंज का रहने वाला बताया जाता है. जबकि उसका इलाज सदर अस्पताल के मेल वार्ड में चल रहा था. इलाज के क्रम में अॉन डयूटी चिकित्सक […]
मगर घरवालों के दबाव के बाद उसे पास के एक वैद्य के यहां ले जाया गया. जहां उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गयी. वापस सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पंकज के साथी कांवरिया विपीन ने बताया कि वे लोग तीन चार की संख्या में चार दिन पहले सुल्तानगंज से जल उठाकर देवघर के लिए चले थे. यात्रा के क्रम में मंगलवार की रात बांका जिला के चंद्रेश्वरी में विश्राम के लिए ठहरे थे.
उसी बीच अहले सुबह अचानक से पंकज के बायें हाथ में किसी चीज के काटने पर पंकज शोर मचाकर उठ खड़ा हुआ. शोर सुनकर सभी उठ गये अौर इधर-उधर छानबीन करने लगे. इसी दौरान एक विषैला सांप झाड़ियों की अोर भाग गया. आनन-फानन में सभी लोग पंकज को नजदीक के चिकित्सा शिविर में ले गये. जहां तत्काल दवाइयां देकर देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया. यहां इलाज चल रहा था. मगर घरवालों के कहने पर उसे पास के एक बैद्य से झाड़फूंक भी करवाया गया. इसी क्रम में दोपहर लगभग 3.30 बजे के बाद उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










