अज्ञात के खिलाफ छिनतई व मारपीट का मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा: मधुपुर थाना क्षेत्र के पथलजोर गांव निवासी रजा अली शेख ने अज्ञात के विरुद्व मारपीट व छिनतई का मामला मारगोमुंडा थाने में दर्ज कराया है. आरोप है कि रजा अली टेंपो चालक है और मधुपुर रेलवे स्टेशन पर भाडे़ पर टेंपो चलाता है. गत 10 जुलाई को सुबह करीब 3 बजे स्टेशन पर टेंपो […]
विज्ञापन
मारगोमुंडा: मधुपुर थाना क्षेत्र के पथलजोर गांव निवासी रजा अली शेख ने अज्ञात के विरुद्व मारपीट व छिनतई का मामला मारगोमुंडा थाने में दर्ज कराया है. आरोप है कि रजा अली टेंपो चालक है और मधुपुर रेलवे स्टेशन पर भाडे़ पर टेंपो चलाता है. गत 10 जुलाई को सुबह करीब 3 बजे स्टेशन पर टेंपो के पास दो व्यक्ति आये और मारगोमुंडा थाना के जोरासिमर जाने की बात कहकर बैठ गये.
रजा अली ने बताया कि जोरासिमर के आगे पुल के समीप उक्त दोनों व्यक्तियों ने टेंपो रुकवाया. इसके बाद दोनो व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इसी क्रम में बाइक सवार दो अन्य व्यक्ति टेंपो के पास आये और पिस्तौल निकाल कर कनपटी पर सटा दिया.
अन्य व्यक्तियों ने डंडे से मारा. जिससे वह जमीन पर गिर गया. उनके पॉकेट से नगद 940 रुपये, मोबाइल व टेंपो की चाबी लेकर भाग गये. इस संबंध में अज्ञात के विरुद्व थाने में एक मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










