देवघर में डेढ़ लाख किसानों का होगा फसल बीमा
देवघर: जिला सहकारिता कार्यालय में डीसी राहुल कुमार के निर्देश पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में डीसीओ सुशील कुमार ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार पीएम फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों ने धान की फसल का बीमा नहीं कराया है, वे जल्द करायें. विभाग के निर्देशानुसार 19 […]
डीसीओ ने बैठक में कहा कि पूरे जिले में डेढ़ लाख किसानों का फसल बीमा कराने का लक्ष्य है, बीसीओ, बीटीएम व बीएओ को तेजी से फसल बीमा पूरा कराना है. लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है.
फसल बीमा में धान की प्रीमियम राशि 420 रुपया प्रति एकड़ व बीमित राशि 21,000 रुपया है. बीमा में जमीन का पर्चा, रसीद व मुखिया से सत्यापित स्व घोषणा पत्र अनिवार्य है. बैठक में आत्मा के परियोजना निदेशक डा रमेश कुमार, उप निदेशक मंटू कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजेश प्रसाद साह, बीसीओ सुरेश सिंह, राधेश्याम प्रसाद, जैनेंद्र सिंह, अजय कुमार यादव, सुनील कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










