मधुपुर में गिट्टी लदे सात ट्रक जब्त
मधुपुर : गिरिडीह-मधुुपुर मुख्य पथ पर धमना फाटक के पास सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे सात ट्रक जब्त किये. सभी ट्रक दुमका जिले के सरस डंगाल से गिट्टी लेकर मधुपुर होते हुए बिहार के बेगुसराय जा रहे थे. जब्त किये गये किसी भी ट्रक में खनन विभाग द्वारा […]
बताया जाता है कि ट्रक संख्या बीआर 09जीए/0748, बीआर 09आर/4182, बीआर 09टी/8386, बीआर 09आर/4181, बीआर 09आर/6376, बीआर 09एम/6336, बीआर 09आर/3898 सरसडंगाल से गिट्टी लेकर सोमवार को सुबह निकला था. पुलिस ने सूचना के आधार पर दिन को 11 बजे धमना फाटक के पास रोक कर कागजात की मांग की. किसी भी ट्रक में गिट्टी के कागजात नहीं थे. सभी ट्रक ओवरलोडेड थे. पकड़े जाने के लगभग दस घंटा बाद तक ट्रक चालक चालान नहीं दिखा पाये. पुलिस ने मामले की सूचना खनन विभाग व अंचल अधिकारी को भी तत्काल दे दिया. पुलिस ने ट्रक चालक बेगुसराय के रंजीत कुमार, संदीप कुमार, अमरजीत कुमार, कृष्ण कुमार, गुनीस सिंह, दीपक कुमार व भीम सिंह को हिरासत में ले लिया है. वहीं सभी के उप चालक को ट्रक में छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










