दिवंगत मुखिया को प्रशासन ने नहीं दी सम्मानजनक विदाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जरका वन मुखिया के निधन पर शोकसभा, जनप्रतिनिधियों ने कहा संघ ने मुखिया के परिजनों को दिया मदद का भरोसा मोहनपुर : सोनारायठाड़ी प्रखंड के जरका वन पंचायत के मुखिया चंद्रिका देवी के निधन पर शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. दिवंगत मुखिया की तसवीर पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति की […]
विज्ञापन
जरका वन मुखिया के निधन पर शोकसभा, जनप्रतिनिधियों ने कहा
संघ ने मुखिया के परिजनों को दिया मदद का भरोसा
मोहनपुर : सोनारायठाड़ी प्रखंड के जरका वन पंचायत के मुखिया चंद्रिका देवी के निधन पर शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. दिवंगत मुखिया की तसवीर पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की. संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि कार्यरत मुखिया के आकस्मिक निधन के बाद भी प्रशासन ने अवहेलना की. उन्होंने संघ द्वारा उनके परिजन को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. मुखिया रंजीत यादव ने कहा कि जिस तरह विधायक व सांसद के निधन पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देनी चाहिए थी ऐसा सम्मान दिवंगत मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों को मिलनी चाहिए.
उन्होंने मुखिया को सरकारी राशि से दस लाख का बीमा कराने की मांग की. मुखिया अनिल कुमार साह ने कहा कि जिस तरह विधायक व सांसद को जनता नकारने के बाद भी आजीवन पेंशन देती है उसी तरह पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए. इस अवसर पर मुखिया भागीरथ प्रसाद राउत, भवेंद्र मंडल, प्रखंड अध्यक्ष बलराम मंडल, सुरेश कुमार गौरव, जयनाथ राउत, त्रिपुरारी यादव, अनिल यादव, फिरोज अंसारी, दिलीप मंडल, कुटिल अंसारी, जगरनाथ तिवारी, माइकल मुर्मू, सुशीला देवी व टिकेश्वर यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










