बैठक: सीएम ने राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा की, कहा पशु तस्करी की पुष्टि होने पर थानेदार होंगे बरखास्त
देवघर: श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद राज्य में कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में देवघर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की गयी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पशु रक्षा हो या कोई और बात किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. राज्य में विधि का शासन सर्वोपरि […]
ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हर हाल में न हो. डीजीपी ने डीके पांडेय ने बताया कि रामगढ़ की घटना में दोषी 13 नामजदों में एक की गिरफ्तारी कर ली गयी है तथा गिरिडीह की घटना में 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सीआइडी सहित चार स्पेशल टीम बनाकर अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है. इस बैठक में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, डीजीपी डीके पांडेय, प्रधान सचिव गृह एसके जी रहाटे, एडीजी श्री अनुराग गुप्ता, आइजी आशीष बत्रा, आइजी सुमन गुप्ता, संताल परगना डीआइजी अखिलेश झा, देवघर एसपी ए विजयालक्ष्मी व दुमका एसपी मयूर पटेल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










