साइबर क्राइम मामले की जांच करने पहुंची छह सदस्यीय टीम, ग्रामीणों से की पूछताछ मारगोमुंडा में ओडिशा पुलिस का छापा, आरोपित फरार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा: साइबर क्राइम मामले में शुक्रवार को ओडिशा के रायगढ़ थाना की छह सदस्यी पुलिस टीम मारगोमुंडा पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर अपराधियों के धर पकड़ के लिए छातापाथर समेत दो-तीन अन्य गांव में छापेमारी की. टीम में शामिल पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुमार मांझी ने बताया कि थाना क्षेत्र के कई गांव के […]
विज्ञापन
मारगोमुंडा: साइबर क्राइम मामले में शुक्रवार को ओडिशा के रायगढ़ थाना की छह सदस्यी पुलिस टीम मारगोमुंडा पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर अपराधियों के धर पकड़ के लिए छातापाथर समेत दो-तीन अन्य गांव में छापेमारी की. टीम में शामिल पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुमार मांझी ने बताया कि थाना क्षेत्र के कई गांव के युवकों द्वारा बैंक अधिकारी बनकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला थाना में दर्ज है.
आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी. लेकिन सभी साइबर आरोपी फरार बताये जा रहे है. हालांकि पुलिस ने गांव के लोगों से आरोपियों के सत्यापन के लिए पूछताछ भी की. लेकिन आरोपितों का ठिकानों का पता नहीं चला.
बताया कि साइबर क्राइम का मास्टर माइंड जामताड़ा जिला के रहने वाले है. पुलिस ने साइबर अपराधी के नामों का खुलासा नहीं किया. ओडिशा पुलिस मारगोमुंडा में ही कैंप कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










