सड़क किनारे युवक का शव बरामद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जसीडीह: थाना क्षेत्र के रोहिणी स्थित पथलचपटी गांव के गुड्डू रमानी(40) की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह जसीडीह पुलिस ने घोरलास गांव के पास पुलिया के समीप सड़क किनारे से गुड्डू का शव बरामद किया. घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के समीप घंटों सड़क जाम कर दिया. वे मुआवजे […]
वे मुआवजे की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना मिलने पर जसीडीह के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सदनबल मौके पर पहुंचे तथा पारिवारिक लाभ के तहत 10 हजार रुपये व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के आश्वासन के दिया. इसके बाद जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार, पथलचपटी निवासी गुड्डू रमानी को गुरुवार की दोपहर एक दूध डेयरी के दो कर्मी सोनू व मोनू ने घर से बुला कर काम करने के लिये ले गया था.
देर रात तक गुड्डू के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली. इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया. इसकी सूचना परिजनों को मिलने पर वे थाना आये व शव की पहचान की. बताया जा रहा है कि गुड्डू दूध के डेयरी में काम खत्म करने के बाद गुरुवार की रात किसी जन्मदिन की पार्टी में गया था. लौटने के क्रम में किसी अज्ञात गाड़ी ने जोरदार धक्का मार दिये जाने से इसकी मौत हो गयी. वहीं परिजनों ने आशंका जतायी है कि गुड्डू की हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया गया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है. परिजनों के आरोप को भी गंभीरता पुर्वक लेते हुए मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










