श्रावणी मेले की समीक्षा बैठक में बोले सीएम रघुवर, देवनगरी में श्रद्धालुओं को मिलेगी देवतुल्य व्यवस्था

देवघर : बाबा नगरी में श्रावणी मेला 10 जुलाई से शुरू होगा. इसकी तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर सर्किट हाउस में बैद्यनाथधाम व बासुकिनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक की. बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लगायी गयी. इसमें मुख्य रूप से देवघर व बासुकिनाथ में 10 जुलाई से सात […]
देवघर : बाबा नगरी में श्रावणी मेला 10 जुलाई से शुरू होगा. इसकी तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर सर्किट हाउस में बैद्यनाथधाम व बासुकिनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक की. बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लगायी गयी. इसमें मुख्य रूप से देवघर व बासुकिनाथ में 10 जुलाई से सात अगस्त तक मांस व शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा : देवनगरी में देवतुल्य व्यवस्था होनी चाहिए. देवघर झारखंड का आइना है, देश भर के श्रद्धालु बाबाधाम से राज्य की बेहतर छवि लेकर जायें.
सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि श्रावणी मेला में बेहतर से बेहतर सुविधा दिया जाये. कांवरिया के रास्ते में पानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता की बेहतर सुविधा होनी चाहिए. अच्छी सुविधा रहने पर अधिक से अधिक श्रद्धालु व पर्यटकों का आगमन होगा तथा पर्यटक रोजगार का बड़ा साधन बनेंग. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, इसका प्रचार-प्रसार देश भर में सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से पीआरडी करे, ताकि मेला की ऐसी छवि बने कि देश के सर्वश्रेष्ठ आयोजनों में इसे एक माना जाये. रात्रि 12 से सुबह छह बजे तक मेला क्षेत्रों की सफाई करें. सभी लोग चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी सजग और सतर्क रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




