जिला मारवाड़ी सम्मेलन की हुई बैठक, मारवाड़ी सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए मांगा समर्थन

Updated:
विज्ञापन

देवघर: जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक रिलैक्स होटल में हुई. इसकी अध्यक्षता सम्मेलन के जिला अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ने की. इसमें झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई. इसमें कोल्हान प्रमंडल के उपाध्यक्ष निर्मल काबरा विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने लोगों से नौ जुलाई को रांची में आयोजित झारखंड प्रांतीय […]

विज्ञापन
देवघर: जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक रिलैक्स होटल में हुई. इसकी अध्यक्षता सम्मेलन के जिला अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ने की. इसमें झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई.

इसमें कोल्हान प्रमंडल के उपाध्यक्ष निर्मल काबरा विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने लोगों से नौ जुलाई को रांची में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपने समर्थन में वोट मांगा. उन्होंने अपने कार्यों से लोगों को अवगत कराया. बताया कि उनके प्रयास से ही पूर्वी सिंहभूम में अग्र शिरोमणि महाराज अग्रसेन जी की जीवनी पर आधारित एक रुपया नामक फिल्म का निर्माण व देश भर में अपने समाज के प्रमुख व सक्रिय सामाजिक संगठनों, समाज बंधुओं के बीच फिल्म की सीडी का वितरण किया.

इस संबंध में देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के मीडिया प्रभारी पवन टमकोरिया ने बताया कि रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में दोपहर 12:13 बजे से चुनाव शुरू होगा. यह दिन के चार बजे तक चलेगा. इसमें प्रांत के सभी जिलों से सम्मेलन के वोटर हिस्सा लेंगे. मौके पर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अभय सर्राफ, शाखा अध्यक्ष प्रदीप बाजला, विनय माहेश्वरी, सुरेंद्र सिंहानिया, प्रमोद छावछरिया, घनश्याम टिबड़ेवाल, अनूप झुनझुनवाला, ताराचंद जैन, शंकर सिंहानिया, पंकज पचेरीवाल, जगमोहन टिबड़ेवाल, अशोक सरावगी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola