घरेलू विवाद में युवक ने की खुदकुशी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर: कुम्हारटोली भेड़वा में गुरुवार को फांसी लगा कर 25 वर्षीय युवक अनुज रवानी ने आत्महत्या कर ली. अनुज का शव घर में कमरे की छत के कुंडी से लटका हुआ मिला. बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण तनाव में आकर युवक ने आत्महत्या कर ली. अनुज की मौत के बाद उसकी पत्नी […]
विज्ञापन
मधुपुर: कुम्हारटोली भेड़वा में गुरुवार को फांसी लगा कर 25 वर्षीय युवक अनुज रवानी ने आत्महत्या कर ली. अनुज का शव घर में कमरे की छत के कुंडी से लटका हुआ मिला. बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण तनाव में आकर युवक ने आत्महत्या कर ली. अनुज की मौत के बाद उसकी पत्नी व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां भी सदमे में है.
गुरुवार को घर में आपसी झगड़े के बाद युवक घर से बाहर जाने लगा. जिसके बाद घर वालों ने उसे कमरा में बंद कर दिया. पापा के आने के बाद कहीं बाहर जाने को कहा. लेकिन तनाव में आकर युवक ने साड़ी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










