बंद कारखाने को चालू कराने इंग्लैंड से आये तकनीशियन
मधुपुर: महीनों से बंद पड़ा विश्व प्रसिद्ध ला-ओपाला आरजी लिमिटेड कारखाना एक जुलाई से दोबारा चालू होगा. मजदूर यूनियन व प्रबंधन के बीच पूर्व में हुए समझौते के तहत कारखाने में काम होगा. यह जानकारी कारखाने के महाप्रबंधक राहत अली व पीआरओ हेमंत नारायण सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी. कहा है कि पहले चरण […]
कारखाना चालू होने की सूचना मुख्य द्वार पर प्रबंधन ने चिपका दी है. कहा कि पहले ला-ओपाला का भारतीय बाजार में एकाधिकार था. लेकिन अब चीन, जापान, कोरिया के उत्पाद के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करना पड़ रहा है.
जिसके कारण यह वित्तीय घाटे में है. इसी के कारण कारखाने को बंद करना पड़ा था. लेकिन मजदूरों के सहयोगपूर्ण रवैये, जनप्रतिनिधियों, चैंबर ऑफ कॉमर्स संताल परगना और मधुपुर के सहयोग को देखते हुए दोबारा कारखाना चालू किया जा रहा है.
प्रशासन का भी काफी सहयोग मिला है. भविष्य में कारखाने का आधुनिकीकरण कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लायक बनाया जायेगा. आधिकारियों ने बताया कि सभी मजदूर उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं. सभी से काम में वापस आने की अपील भी की. इधर कारखाना चालू करने से पूर्व इंगलैंड से आये अभियंता फिलिप ब्रूमफिल्ड, रोबेट जॉय समेत अन्य तकनीशियन ने कारखाना की भट्टी चालू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. मौके पर पंकज सिन्हा के अलावा यूनियन के अध्यक्ष शिवा दास, मो जियाउल हक, शमीम अंसारी आदि कई मजदूर नेता भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










