सब्जी विक्रेता संघ ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

देवघर: सब्जी विक्रेताओं को बुधवार को सब्जी मंडी के डाक की खबर मिलते ही देवघर सब्जी मंडी विक्रेता संघ के बैनर तले सभी सब्जी विक्रेता गोलबंद हो गये. सब्जी विक्रेताओं ने टेंडर का विरोध जताते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली. जुलूस की शक्ल में सभी नगर निगम पहुंचे व प्रदर्शन किया. सब्जी नहीं मिलने […]

विज्ञापन
देवघर: सब्जी विक्रेताओं को बुधवार को सब्जी मंडी के डाक की खबर मिलते ही देवघर सब्जी मंडी विक्रेता संघ के बैनर तले सभी सब्जी विक्रेता गोलबंद हो गये. सब्जी विक्रेताओं ने टेंडर का विरोध जताते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली. जुलूस की शक्ल में सभी नगर निगम पहुंचे व प्रदर्शन किया. सब्जी नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई.

सीइओ संजय कुमार सिंह ने सब्जी मंडी विक्रेता संघ के प्रतिनिधि मंडल को बुलाया. संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार साह, उपाध्यक्ष अनिल राउत व सचिव मो महफूज ने सीइओ से बात कर उन्हें चार सूत्री मांग पत्र सौंपा.

उनकी मांगों को सुनने के बाद तत्काल प्रभाव से टेंडर को रोक दिया गया. जिसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली. विरोध जताने वालों में पिंटू कुमार, सुमन भगत, काशी राउत, मंटू भगत, प्रकाश कुमार, आशिक, महफूज, बालदेव कुमार, कुंदन कुमार, बउआ, साहेब, पप्पू आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola