बैठक में नये कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति पर लगायी मुहर
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक बुधवार को वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जेपीएससी द्वारा नये कुलसचिव डॉ ध्रुव नारायण सिंह व परीक्षा नियंत्रक के रूप में अनुशंसित डॉ दिलीप वर्मा की नियुक्ति पर औपबंधिक मुहर लगा दी गयी. वहीं वित्त पदाधिकारी के रूप में अनुशंसित डॉ […]
वहां से उन्हें हटाया गया था. इसके बाद वे न्यायालय चले गये थे और मामला अब भी विचाराधीन है. ऐसे में सिंडिकेट ने राजभवन सचिवालय से अनुमति मिलने के बाद ही उनकी नियुक्ति किये जाने का सुझाव दिया. बैठक में शिक्षक नियुक्ति के लिये राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी नियमावली को अनुमोदित कर दिया गया. वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर नये विषयों की पढ़ाई आरंभ करने के लिए पहले अनुमति प्राप्त करने की बात कही गयी. एक अन्य एजेंडे पर चर्चा करते हुए शैक्षिक प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए 500 रुपये प्रति छात्र शुल्क निर्धारित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










