जमीन विवाद में मारपीट एक दर्जन लोग घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट व पथराव की वारदात हुई. घटना में एक महिला समेत दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल हो गये. इस बीच किसी ने एक व्यक्ति के घर में आग भी लगा दी व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. […]
विज्ञापन
मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट व पथराव की वारदात हुई. घटना में एक महिला समेत दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल हो गये. इस बीच किसी ने एक व्यक्ति के घर में आग भी लगा दी व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.
बताया जाता है कि पहले गुट के मजहर अली व दूसरे गुट के अलाउद्दीन मियां के बीच घरेलू जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था. बुधवार को विवाद बढ़ गया और लाठी, डंडे से मारपीट होने लगी. इस दौरान दोनो गुटों ने एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके. वहीं एक गुट के महमूद मियां के घर में रहस्मय ढंग से आग लग गयी. जबकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया.
घटना में मजहर अली के पक्ष की ओर से मनोवर रब्बानी, मुजफ्फर रब्बानी. जबकि दूसरे पक्ष से अलाउद्वीन मियां, आजाद मियां, अख्तर अंसारी, नैबुन बीवी गंभीर रूप से घायल हो गये. छह को मामूली चोट लगी है. छह घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में दाखिल कराया गया. इधर घर में आग लगने की सूचना पर अग्निशमन वाहन गांव में पहुंचा व आग को बुझाया. वहीं घटना की सूचना पर मारगोमुंडा, मधुपुर व करौं की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को नियंत्रित किया. घटना को लेकर दोनो पक्षों से मारगोमुंडा थाने में अलग-अलग मामले दर्ज कराये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










