बीआइटी देवघर में जेइइ मेंस के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

रांची/देवघर: बाबानगरी के बीआइटी देवघर में इंजीनियरिंग के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जेइइ मेंस 2017 के मेधा सूची और प्राप्त अंक के आधार पर आवेदक बीआइटी देवघर में झारखंड कोटा और अखिल भारतीय कोटे के तहत अपना आवेदन दे सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन देने की अंतिम तिथि पांच जुलाई तक बढ़ा […]

विज्ञापन
रांची/देवघर: बाबानगरी के बीआइटी देवघर में इंजीनियरिंग के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जेइइ मेंस 2017 के मेधा सूची और प्राप्त अंक के आधार पर आवेदक बीआइटी देवघर में झारखंड कोटा और अखिल भारतीय कोटे के तहत अपना आवेदन दे सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन देने की अंतिम तिथि पांच जुलाई तक बढ़ा दी गयी है.
संस्थान के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में झारखंड कोटे के तहत 135 छात्रों का नामांकन लिया जायेगा, जबकि अखिल भारतीय स्तर पर भी इतनी ही सीटें भरी जायेंगी. आवेदकों को जेइइ मेन की रैंकिंग और अपने मूल दस्तावेजों के आधार पर तय शुल्क के साथ आवेदन देना होगा.
तय शुल्क और दस्तावेजों के साथ भरना होगा आवेदन : बीआइटी देवघर में नामांकन के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ी जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 25 सौ रुपये का आवेदन शुल्क तय किया गया है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 15 सौ रुपये है. आवेदकों को आवेदन के साथ 10वीं और 12वीं का उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, प्राप्तांक, जेइइ मेंस-2017 का एडमिट कार्ड, जेइइ मेंस-2017 का स्कोर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्कूल त्याग प्रमाण पत्र की प्रति देना जरूरी किया गया है. झारखंड कोटे के तहत आवेदन देनेवालों को झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के दस्तावेज देने होंगे. आवेदकों को प्रारंभिक शुल्क के अंतर्गत 1,14,500 रुपये का डीमांड ड्राफ्ट भी देना होगा. सभी आवेदकों को इंजीनियरिंग की सीटों के आधार पर पांच-पांच प्राथमिकताएं भी देने को कहा गया है. बीआइटी देवघर में पढ़ने के लिए आवेदकों के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है. अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए कुल प्राप्तांक में पांच प्रतिशत तक की रियायत भी दी गयी है.
आवेदकों को मिल सकती है शुल्क में शत-प्रतिशत छूट
बीआइटी देवघर में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दिये जाने का भी प्रावधान किया गया है. इसके लिए विद्यार्थियों को 10वीं में 9-10 सीजीपीए, अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 7.0 से 7.5 सीजीपीए के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने की पात्रता रखी गयी है. इसके अलावा सामान्य कोटि के छात्रों को शत प्रतिशत शुल्क छूट का लाभ लेने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर एक से एक हजार तक की रैंकिंग जेइइ मेन में लाना जरूरी किया गया है. अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए यह रैंकिंग एक से लेकर 25 हजार तक तय की गयी है. 75 प्रतिशत शुल्क में छूट के लिए सामान्य जाति के लिए 1001 से लेकर 2500 की रैंकिंग जरूरी की गयी है. एसटी, एससी के लिए यह रैंकिंग 25001 से लेकर 40 हजार तय किया गया है. 50 प्रतिशत तक की शुल्क में छूट के लिए सामान्य जाति के लिए अखिल भारतीय रैंक 2501 से 4000 और एसटी, एससी के लिए 40001 से 60000 तय किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola