काली पट्टी बांधकर जताया विरोध कहा: मुद्दे बनाकर नहीं करें परेशान

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी : ईद के जुलूस में शामिल नमाजियों ने महावीर चौक के पास अपनी बांह में काली पट्टी बांध कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया. जुलूस में शामिल कुमगढ़ा निवासी जहीर अब्बास व असलम अंसारी ने कहा कि तीन तलाक व बीफ जैसे मुद्दों को उठाकर अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है. इस […]

विज्ञापन
पालोजोरी : ईद के जुलूस में शामिल नमाजियों ने महावीर चौक के पास अपनी बांह में काली पट्टी बांध कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया. जुलूस में शामिल कुमगढ़ा निवासी जहीर अब्बास व असलम अंसारी ने कहा कि तीन तलाक व बीफ जैसे मुद्दों को उठाकर अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है. इस क्रियाकलाप का वे प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं.

कहा कि सरकार को इस तरह के क्रियाकलापों से दूर रहना चाहिए. कहा कि मुल्क में उनका भी उतना ही अधिकार है, जितना किसी अन्य संप्रदाय के लोगों का. मुल्क की आजादी में मुसलमानों ने भी अपना लहू बहाया है.

वर्तमान समय में मुसलमानों के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है उससे वे डरे-सहमे हैं. कहा कि पुणे में ट्रेन में सफर कर रहे 16 साल के युवक केोबैग में बीफ होने की झूठी बात कह मार दिया गया. विरोध जताने वालों में अधिकांश युवा वर्ग के मुसलिम शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola