वार्ड 18: नगर पर्षद में शामिल होने के बाद भी सुविधाएं नहीं, जल जमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर: नगर पर्षद गठन के साढ़े नौ साल बाद भी शहरी क्षेत्र में अपेक्षाकृत विकास नहीं हो पाया है. लोगों ने विकास की जो आस लगा कर रखी थी. वह पूरी होती नहीं दिख रही है. वार्ड नंबर 18 के लोग भी बुनयादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. बरसात के दौरान चित्रुगप्त कॉलोनी […]
विज्ञापन
मधुपुर: नगर पर्षद गठन के साढ़े नौ साल बाद भी शहरी क्षेत्र में अपेक्षाकृत विकास नहीं हो पाया है. लोगों ने विकास की जो आस लगा कर रखी थी. वह पूरी होती नहीं दिख रही है. वार्ड नंबर 18 के लोग भी बुनयादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं.
बरसात के दौरान चित्रुगप्त कॉलोनी समेत कई सड़कों में दो-दो फीट तक जमाव हो जाता है. बिजली विभाग की उदासीनता से चित्रगुप्त कॉलोनी व शेखपुरा मोहल्ले के दर्जनों घरों लोग निराश हैं. बिजली के खंभे नहीं रहने के कारण बांस बल्ली के सहारे बिजली जल रही है. कई सड़क अब भी कच्ची है. पर्याप्त नाला का निर्माण नहीं हो पाया है. सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है. मुहल्ले में सत्तु चुडा मील, थोक कपड़ा व्यवसाय समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी व गैर सरकारी संस्थान है.
वार्ड की बड़ी समस्या
कई महत्वपूर्ण सडक कच्ची है. जल निकासी का प्रबंध नहीं है. जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. सुचारू ढंग से सडक व नाला का साफ सफाई नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










