योग शिक्षिकाओं को मिला प्रमाण पत्र
देवघर : बिलासी पुल के निकट पतंजलि चिकित्सालय सह पतंजलि शॉप में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. डिप्टी मेयर नीतू देवी, जोनल अध्यक्ष शुभलक्ष्मी देवी, अंबिका झा के हाथों कंचन कुमारी, रंभा कुमारी, मंजू देवी, बबीता देवी, रोशनी सिंह, सरिता, अर्चना, शिल्पी, […]
देवघर : बिलासी पुल के निकट पतंजलि चिकित्सालय सह पतंजलि शॉप में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. डिप्टी मेयर नीतू देवी, जोनल अध्यक्ष शुभलक्ष्मी देवी, अंबिका झा के हाथों कंचन कुमारी, रंभा कुमारी, मंजू देवी, बबीता देवी, रोशनी सिंह, सरिता, अर्चना, शिल्पी, गीता, पूजा, बबीता आदि 25 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया. डिप्टी मेयर ने महिलाओं को योग करने की सलाह दी. कहा : योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है. महिला स्वस्थ रहेगी तो बच्चा भी स्वस्थ रहेगा. मंच संचालक आरती देवी ने की. इससे पूर्व महिलाओं को योगाभ्यास कराया गया. इस अवसर पर डा मनोज कुमार, सत्यम कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










