जीवन रक्षा पदक के लिए मांगी सिफारिश
धनबाद: वर्ष 2017 के लिए जीवन रक्षा पदक पुरस्कार शृंखला के लिए सभी जिलों से सिफारिश मांगी गयी है. सरकार की संयुक्त सचिव सुचित्रा सिन्हा ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर सुयोग्य व्यक्तियों के नामों की अनुशंसा करने को कहा है. हर जिले से 15 जुलाई तक निश्चित रूप से अनुशंसा कर सुयोग्य व्यक्तियों […]
इस पुरस्कार शृंखला में डूबने, दुर्घटना के मामलों, आग लगने की घटनाओं, बिजली का करंट लगने, भू-स्खलन होने, पशुओं के हमलों और खानों में बचाव कार्य आदि घटनों में किसी व्यक्ति की जान बचाने वाले को दिया जाता है. पुरस्कार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव, सभी मंत्रालयों, विभागों के सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड के महानिदेशक को लिखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










